नारी शक्ति क्लब द्वारा कान्हा गौशाला में गायों को ओढ़ाये गए कम्बल, की गुड़ चारे की व्यवस्था

 पूरनपुर। नारी शक्ति क्लब पूरनपुर द्वारा पूरनपुर की अस्थाई कान्हा गौशाला पहुंचकर गौशाला में उपस्थित सभी गायों को लगभग 45 कंबल पहनाये गए। साथ में गुड और चारे की भी व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में पूरनपुर के उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित की भी उपस्थिति रही।

उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा पूरे क्लब को सम्मानित भी किया गया उनके द्वारा क्लब के इस कार्य की सराहना भी की गयी।


इस कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष मीरा गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंघल,अध्यक्ष रानो माटा, सचिव अंजली गुप्ता, कोषाध्यक्ष सलोनी गुप्ता, नीता अग्रवाल, सुधा गुप्ता, प्रभा गुप्ता, संगीता गुप्ता, मंजरी गुप्ता, मोनिका होरा, मधु नागी, अनुराधा गुप्ता, नीता अग्रवाल व अन्य क़ई क्लब सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000