दबंग बहनोई ने साले को मारी गोली, हालत गंभीर, पीलीभीत रेफर

-पूरनपुर पुलिस की लापरवाही फिर आई सामने

पूरनपुर। एक दिन पहले ग्रामीण पर चाकू से हमला होने पर पुलिस से की गई शिकायत पर सुनवाई नहीं कि गई थी। आज दूसरे दिन दबंग बहनोई ने साले को गोली मार दी। इससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए पीलीभीत रेफर किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए भिजवाया गया। पूरनपुर सीएससी में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का नाम अशरफ उम्र 26 निवासी बरेली है। आरोपी रहमत शाह निवासी कसगंजा पूर्व निवासी पूरनपुर है। आरोपी ने घायल की बहन हुस्नारा के साथ शादी की थी। हुस्नारा के पहले पति ने उसको छोड़ दिया था। यह हुस्नारा का दूसरा पति है।

रहमत शाह हुस्नारा की बड़ी लड़की के यहां चिल्ला था। और वो दावत खाने कल कसगंजा में ही चली गई। जिससे नाराज आरोपी रहमत शाह ने अपने साले से हुज्जत हो गई और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने सुनवाई करने के बजाय सुबह देखने की बात कही। जिस पर दबंग बहनोई रहमत शाह ने अपने साले अशरफ को गोली मार दी। गोली लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पूरनपुर सीएससी भिजवाया। जहां पूरनपुर कोतवाल एसके सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार ना आने पर जिला अस्पताल रेफर करवा दिया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image