ब्रह्म संगम में झलकी विप्रजनों की एकता, समारोह में समाज के कई लोग हुए सम्मानित

पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शहर के गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में ब्रह्म संगम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि ब्रह्म समाज को रचनात्मक कार्यों में आगे आना होगा तथा नोजवानो को स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि हमे अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व है। वैभवशाली भारत के निर्माण में हमें अपना अमूल्य योगदान देना होगा । विधायक पप्पू भरतौल बतौर मुख्य अतिथि  थे तो विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा डॉ विनोद तिवारी का विशेष सानिध्य रहा।  कार्यक्रम में विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं डॉ विनोद तिवारी द्वारा ब्रह्मजनो को प्रतिभा सम्मान, ब्रह्म रक्षक सम्मान, कोरोना योद्धा व सत्य के सिपाहियों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अथितियों को दुशाला पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया ।

https://youtu.be/nlI0_c-9jfo
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई द्वारा संगठन के बारे में विस्तार से बताया गया। मंच का संचालन संजय पाण्डेय महामंत्री द्वारा किया गया। अशोक बाजपेयी एवं संजय पांडेय द्वारा आये अथितियों एवं ब्रह्मजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।


उक्त समारोह में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य /मजिस्ट्रेट प्रभात शंखधार, डी जी सी देश दीपक मिश्रा, मुकेश दीक्षित ,हर्षबर्धन पाण्डेय प्रतिभा सम्मान से आयुष मिश्रा एवं प्रज्ञा तिवारी, ब्रह्म नक्षत्र में अनामिका मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, तृप्ति मिश्रा ए डी आर सदस्य ,डॉ ओजस्वी शर्मा ,डॉ वैभव तिवारी ,डॉ उपेन्द्र नाथ मिश्रा ,डॉ सुभाष त्रिवेदी,जिलापंचायत सदस्य स्मृति पाठक ,ब्लाक प्रमुख पूरनपुर के पुत्र /प्रतिनिधि श्री आशुतोष दीक्षित ,रजनीश पाण्डेय ,चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरमेन पूर्णिमा पाण्डेय, महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पाण्डेय ,अधिवक्ता विवेक पाण्डेय ,कोरोना योद्धा में अमित अवस्थी ,आशुतोष शर्मा ,संजीव मिश्रा ,हरिओम बाजपेयी ,पत्रकार बन्धु में अमिताभ अग्निहोत्री ,अंकित मिश्रा ,सुधाकर शुक्ला को सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम में मुख्यरूप स आशुतोष शर्मा ,जयशंकर शास्त्री ,आकाश शर्मा आशीष अवस्थी ,धीरेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ,पवन मिश्रा ,अभय शर्मा ,लक्ष्मीकांत शर्मा ,अमिताभ त्रिपाठी एडवोकेट ,राजेश मिश्रा शुभम मेडिकल ,समीर शुक्ला ,आशीष दीक्षित ,प्रकाश अग्निहोत्री ,हर्षित अग्निहोत्री ,दीपक शुक्ला , दुष्यंत शुक्ला ,अवधेश पाठक ,महेश मिश्रा ,भारत भूषण पाण्डेय ,रानू दीक्षित ,का विशेष सहयोग रहा । बच्चो में गुनगुन मिश्रा ,परी मिश्रा ,कृतिका मिश्रा आदि को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि आयोजक टीम गुलाबी रंग के कुर्ते व पैजामे ( एक ड्रेस ) मे उपस्थित रही। कार्यक्रम में जनपद के सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का सफल आयोजन किया गया।

प्रज्ञा को मिला प्रतिभा सम्मान

ब्रह्म संगम कार्यक्रम में सीनियर एडवोकेट श्री बी डी पाण्डेय की नातिन व जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई की सुपुत्री प्रज्ञा तिवारी प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत हुई। प्रज्ञा बीएड व एमएड की टॉपर है।

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000