गोमती उदगम तीर्थ पर पुरोहितों ने किया श्रावणी उपाकर्म

 विभिन्न स्नानों के बाद की सामूहिक पूजा

पूरनपुर (पीलीभीत)। पुरोहितों ने गोमती उद्गम तीर्थ पर आज सुबह एक साथ पहुंचकर पवित्र फुलहर झील में स्नान किया और सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। श्रावणी उपाकर्म के नाम से होने वाली इस पूजा को देखने के लिए काफी लोग जुटे और पुरोहितों का उत्साहवर्धन किया।
अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शास्त्री की अगुवाई में यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है। इस बार भी सुबह से ही गोमती उद्गम तीर्थ पर पुरोहितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने सबसे पहले एक साथ पवित्र गोमती नदी में स्नान किया। गोमती मैया और भोलेनाथ के जयकारों के बीच होने वाली स्नान को

देखने के लिए काफी लोग इकट्ठे हुए। बाद में पुरोहितों ने सामूहिक रूप से आरती पूजा की। प्रति वर्ष होने वाले इस श्रावणी उपाकर्म में काफी अधिक श्रद्धालू जुटते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि सावन भर व्रत रखकर रुद्राभिषेक कराते हैं और इसके बाद श्रावणी उपाकर्म के साथ ही व्रत पूर्ण होता है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000