
बच्चो के विवाद में महिला को लाठियों से पीटा, बेहोशी की हालत में पहुंची अस्पताल
बच्चों के विवाद में महिला को लाठी डंडे मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर: बच्चों के विवाद में आरोपियों ने महिला की लाठी डंडों से पिटाई लगा दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने महिला को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव संडई निवासी होरीलाल की पत्नी भीष्मा देवी के बच्चो का पड़ोसी राजीव के बच्चों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी भीष्मा देवी से गाली गलौज करने लगे। महिला ने गालियों का विरोध किया तो आरोपी लाठी डंडा लेकर महिला को पीटने लगे। पिटाई से महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने घायल अवस्था में महिला को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। देर शाम तक अस्पताल में महिला के होश में न आने पर परिजन काफी परेशान है।
रिपोर्ट-इजहार खान
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें