कोरोना के चलते यूपी के सभी स्कूल 22 मार्च तक किये बंद
लखनऊ। कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया था। कल उत्तराखंड के स्कूलों को भी 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

समीक्षा के बाद प्रदेश के सभी विद्यालयों को 22 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि जिन विद्यालयों में गृह परीक्षाएं चल रही हैं उनमें परीक्षाएं जारी रखने को कहा है। विद्यालय बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट होगी। उधर अध्यापकों में इस बात को लेकर असमंजस है कि विद्यालय खुलने के दौरान अध्यापकों का अवकाश रहेगा अथवा नहीं परंतु इसका जवाब कोई अधिकारी नहीं दे रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया परंतु माध्यमिक व डिग्री क्लास हेतु लिखी आदेश का इंतजार हो रहा है।

