
पीलीभीत में भी चल रही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल, प्रशासन करा रहा पहचान
पीलीभीत : पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर शिक्षक व कर्मचारी जहां पूरे प्रदेश में हड़ताल कर रहे हैं वहीं पीलीभीत जिला भी इससे अछूता नहीं है। शहर से लेकर गांव देहात तक के विद्यालयो में ताले लटके हुए हैं। सरकारी दफ्तरों का भी यही हाल है । कर्मचारी जिला मुख्यालय पर जनसभा भी कर रहे हैं।
इसमें मौजूद लोगों को फोटो व वीडियो के आधार पर पहचाना जा रहा है। एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल करने वाले इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में दिख रहा
प्रशासन हड़ताली कतमचरियों की पहचान करा रहा है। जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा सोशल मीडिया पर हड़तालियों के फोटो खुद शेयर करके उनके नाम बताने को कह रहे हैं।
ऐसे में माना जा रहा है हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त एक्शन ले सकता है ।लेकिन इससे डरे बिना शिक्षक व कर्मचारी आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते सकूलों और दफ्तरों में ताले लटक रहे हैं। ऐसे में पढ़ाई व सरकारी कामकाज प्रभावित है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें