नहीं रहे समाजवादी पार्टी के बड़े नेता पूर्व केबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, शोक
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री और पीलीभीत शहर विधानसभा छेत्र से कई बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हाजी रियाज अहमद खान का आज सुबह बरेली के अस्पताल में निधन हो गया।
पीलीभीत निवासी श्री खान पिछले कुछ दिनों से कोविड 19 संक्रमित थे और उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। उनके निधन से जिले को अपूरणीय छति हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें