मेहंदीपुर दूर, अब बिलसंडा में ही हो जाएंगे बाला जी के दर्शन

मेंहदीपुर की तर्ज पर अब बिलसंडा में बालाजी दरबार

देर रात निपटा दरबार के विशालकाय लिंटर के निर्माण का कार्य

बिलसंडा। कस्बे के प्राचीन बसूले बाबा सिद्ध स्थल पर सर्वसमाज के सहयोग से मेहंदीपुर की तर्ज पर चल रहे श्रीबाला जी दरबार के निर्माण कार्य के तहत मंदिर की विशालकाय छत के लिंटर का कार्य संपन्न हो गया। रविवार देर रात तक करीब 45 सौ वर्ग फिट का लिंटर निपट पाया। इसके बाद मंदिर के गुंबद का कार्य शुरू कराया जायेगा। साथ ही

यज्ञशाला और सरोवर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कार्य में बिलसंडा बीसलपुर के अलावा नांहिल पुवायां के भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इस सच्चे और मनोकामना पूर्ण करने वाले सिद्धस्थल की नींव बिलसंडा के महान संत स्वामी 1008 श्री स्वामी कैलाश दास वेदांती जी महाराज जी ने रखी। आज 15 लाख से भी अधिक का निर्माण कार्य श्रांद्धालुओं के

सहयोग से हो चुका है और निर्माण कार्य निरंतर जारी है। बाबा के दरबार की लिंटर की व्यवस्था की देख रेख में सर्वण समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक किसान नेता देवस्वरूप पटेल, पत्रकार मुकेश सक्सेना एडवोकेट, पूर्व प्रधान सच्चिदानंद मिश्रा (समाज सेवी) एवं रायबहादुर,नन्हेलाल सहित तमाम लोग सेवादार के रूप में लगे रहे। यहां पर स्वामी जी के अभिन्न भक बाबा गजेंद्र महाराज जी मढानाथ बाले भी समय समय पर विचरण कर सुझाव प्रदान कर रहे हैं। यहां पर श्रीबाला जी दरबार के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निर्माण के उपरांत बाबा की मूर्ति स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

बाला जी दरबार तक पहुंचने के रास्ते

 

बीसलपुर की ओर से ईंटगांव- बमरोली मार्ग पर नगरिया के पास स्थित है। इस स्थान से लिलहर नीलकंठ तीर्थ स्थल मात्र तीन किलोमीटर आगे है।


बिलसंडा से बबूरा मीरपुर होते हुए या बिलसंडा बीसलपुर मार्ग से गोहनियां के समीप गोपीपुरा होते हुए या खदनियां बाबा देवस्थल के समीप नहर मार्ग से नगरिया तुलागिरि होते हुए बमरोली मार्ग से भी यहां पहुंचा जा सकता है।

👉🏻रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट के साथ राजेन्द्र वर्मा

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000