
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल के 3 जिलों में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की, दिए निर्देश
कुशीनगर,7 जुलाई,19। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर जनपद के कलक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर मंडल के चार जिलों में से तीन जिलों देवरिया,कुशीनगर और महराजगंज जिलों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की अधिकारियों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर पहुँचने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पहले जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस और आई सी यू वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती लगभग एक दर्जन बच्चों के अभिभावकों से अस्पलाल में मिल रही दवाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
कृषि मंत्री ने 20 लाख से बने पशु आश्रय ग्रह का किया लोकार्पण
कुशीनगर,7 जुलाई,19। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बगही गांव में लगभग 2 एकड़ में 20 लाख रुपये की लागत से बने निराश्रित पशु आश्रय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा व गौ रक्षा हमारी संस्कति है।
रिपोर्ट-डॉ विवेक पांडेय

