पूरनपुर रोड पर कटना पुल के पास बाघ के विचरण करने से हड़कंप
*गजरौला*। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज क्षेत्र के बाहर एक बाघ काफी समय से विचरण कर रहा है। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। पूरनपुर नैशनल हाईवे पर कटनापुल के पास बाघ की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। माला रेज ,गढा रेंज की कुछ बीटों में फैला हुआ है।जहां पर लुप्तप्राय बाघ समेत कई प्रजातियों के वन्यजीव स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं। अक्सर जंगल के अंदर से निकल कर बाघ आबादी क्ष्ोत्र में विचरण करने लगते हैं।जिससे आम आदमी की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। पिछले दिनों एक बाघिन को बरखेड़ा क्ष्ोत्र से रेस्क्यू किया गया था, जो लखनऊ चिडि़याघर में है। अब टाइगर रिजर्व की माला रेंज से निकल कर एक बाघ पूरनपुर नैशनल हाईवे कटना पुल के पास लगातार दो माह से चहलकदमी देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है। कि वन विभाग बड़ी घटना के इंतजार में है। पंद्रह दिन पहले बाघ ने एक सांड़ को अपना शिकार बनाया था। एक सप्ताह पूर्व देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस के खेत में बाघ घुस गया था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब रात आठ बजे फार्म हाउस के पास जाल बांधकर सुरक्षा की। कुछ दिन पहले बाघ के बिनौर मोड़ के पास देखा गया।जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इस बाघ पर पैनी नजर रखने के लिए वन विभाग ने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की है।
रिपोर्ट- महेंद्र पाल गजरौला
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें