चूड़ियों तथा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर रही भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी, सजी हाथों पर मेहंदी

माधोटांडा। हरियाली तीज के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही चूड़ियों के साथ ही अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर तमाम महिलाओं ने जमकर खरीदारी की इस मौके पर चूड़ियां तथा मेहंदी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई
हरियाली तीज को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारियों में व्यस्त थी शनिवार को धूम धाम, हास परिहास, सावन गीत के साथ मनाया गया हरियाली तीज का त्योहार हरियाली तीज के प्रति बालिकाओं से लेकर विवाहित महिलाओं में काफी उत्सव है समय बदलने के बावजूद इस पर्व का महिलाओं और बालिकाओं में खासा आकर्षण है इस पर्व पर सुहागिनें हाथों में मेहंदी रचाने तथा नई चूड़ियां पहने का खास महत्व देती हैं इस पर्व पर इसीलिए बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री चूड़ियों और मेहंदी की होती है सुहागिन श्रंगार करके शिव पार्वती की आराधना करती हैं प्रकृति से जुड़े होने के कारण पावन सावन के पवित्र महीने में मनाया जाने वाला हरियाली तीज के त्यौहार पर प्रकृति भी अपने श्रंगार से धरती को हरा-भरा कर सजा देती है इसी कारण इस त्योहार को हरियाली तीज भी कहा जाता है।हरियाली तीज के पर्व पर समाचार दर्शन 24 के कुंवर निर्भय सिंह ने महिलाओं से उनके इस पसंदीदा पर्व के बारे में जब जाना तो उन्होंने अपने अंदाज में कुछ इस पर्व के बारे में बताया-

रीताक्षी सिंह

चारों ओर हरियाली के कारण प्रकृति अपने आप में श्रंगार से सजी हुई होती है बारिश की फुहार के साथ धरा पर हरियाली हरियाली हो जाती है इस पर्व पर मन मयूर की भांति आनंद से नाचने लगता है।

रेनू सिंह

हर तोहार का अपना-अपना महत्व होता है और हर पर्व के पीछे कोई संदेश जरूर होता है सावन के महीने में मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पावन पर्व प्रकृति के संदेश को लेकर आता है।

सोना सिंह

सावन माह में हरियाली के कारण मौसम खुशगवार होता है छोटी बच्चियों से लेकर सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व आनंद का पर्व है।

रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000