दंगल में भिड़े पहलवान, दिखाए दांव पेंच, देखने उमड़ी भीड़

अमरैयाकलां(पीलीभीत)। नागपंचमी पर्व पर गांव अमरैयाकलां में विशाल मेले के साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में कुश्तियां जीती।
तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में नागपंचमी पर्व पर देवीस्थान पर विशाल मेला लगा। मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के पहलवानों ने पहुंचकर दंगल प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाई। दंगल में अमरैयाकलां के हरीश कुशवाहा ने धरमंगदपुर के शोभित को और अमरैयाकलां के धर्मपाल ने हरीपुर के धर्मपाल को और अमरैयाकलां के पवन कुशवाहा ने तकियादीनारपुर के अभिषेक यादव को और अमरैयाकलां के हरीश कुशवाहा ने सुखदासपुर के सोमित यादव को और अमरैयाकलां के शिवम कुशवाहा ने धरमंगदपुर के विकास को और तकियादीनारपुर के रोहित यादव ने गुलाबटांडा के मुकेश कुमार को और तकियादीनारपुर के प्रेमपाल यादव ने अमरैयाकलां के मनोज कुमार को पटखनी दी। इसके अलावा अमरैयाकलां के धर्मपाल तथा तकियादीनारपुर के शिवम शर्मा और अमरैयाकलां के पवन कुशवाहा तथा तकियादीनारपुर के शिवम यादव और अमरैयाकलां के मुकेश कुमार तथा तकियादीनारपुर के प्रेमपाल और सिरसा के तनुजकुमार शर्मा तथा खमरिया के पंकज और अमरैयाकलां के धर्मपाल तथा

तकियादीनारपुर के प्रमोद शर्मा और पूरनपुर के अनवर चौहान तथा तकियादीनारपुर के रोहित यादव की कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल में क्षेत्र के गांव खाता, अमरैयाकलां, महादिया, सुखदासपुर, गौटिया, तकियादीनारपुर, लोधीपुर, धरमंगदपुर, कटैय्या, नवदियाधनेश, रघुनाथपुर, जरा बुजुर्ग, रुरियासलेमपुर, पूरनपुर आदि कई जगह के लोग मौजूद थे। दंगल में मुख्य रूप से रामशरण, घनश्याम, रामप्रसाद, मोहनलाल, वृजलाल, वीरू राजपूत, चंद्रपाल, प्रेमपाल, सरोज यादव, राजेशकुमार, रामनरेश, हरिओम, लालाराम, हर्षित कुशवाहा, अर्पित, शिवम कुमार, छोटेलाल, सियाराम, रामकुमार, वृजलाल, जसकरन, अमरपाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-राधाकृष्ण कुशवाहा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000