ख़ास खबर : 26 जनवरी को कलेक्टर्स क्राउन से सम्मानित होंगी 10 हस्तियां

20 जनवरी तक सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में करें आवेदन

10 विधाओं में मिलेंगे कलेक्टर्स क्राउन

पीलीभीत : लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने वर्ष 2018 में विभिन्न विधाओं में प्रतिभाओं को मान सम्मान देने के लिए कलेक्टर क्रॉउन सम्मान शुरू किया था। वर्ष 2019 में भी कलेक्टर्स क्राउन का शानदार आगाज होने जा रहा है।

इस बार 10 पुरस्कार विभिन्न विधाओं में दिए जाएंगे। नव वर्ष के प्रथम दिवस इसकी घोषणा करते हुए जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने समाचार दर्शन 24 के संपादक सतीश मिश्र को बताया कि कलेक्टर्स क्राउन 26 जनवरी को दिए जाएंगे। इसके लिए 20 जनवरी तक कोई भी जनपदवासी सिटी मजिस्ट्रेट डॉ अर्चना द्विवेदी के कार्यालय में नामांकन दे सकता है। कोई दूसरा व्यक्ति अन्य के लिए नामांकन करा सकता है। जिलाधिकारी ने लोगों से नामांकन करने को कहा है। 2018 में इसका काफी क्रेज रहा है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000