भगवा रंग में रंगे सपा नेता राकेश प्रताप सिंह , भाजपाईयों ने किया स्वागत

पीलीभीत। जिले की तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा के गांव चठिया निवासी प्रमुख सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह ने अपने तमाम समर्थकों के साथ सपा को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया और पूरी तरह भगवा रंग में रंग गये। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह के इस निर्णय से सपा को करारा झटका लगा है। राकेश प्रताप सिंह की भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। राकेश बसपा सरकार में ब्लाक प्रमुख बने थे। उसके बाद सपा में आकर संगठन को

काफी मजबूती प्रदान की और सपा विधान सभा अध्यक्ष पद पर थे। राकेश भाजपा सरकार होने के बावजूद सपा में रहते हुए उत्तर प्रदेश में गन्ना सोसायटी के फैडरेशन के डायरेक्टर बने। आज शनिवार को राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा का अचानक दामन थाम कर लोगों को चौंका दिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम में जहां भाजपा को फायदा हुआ वहीं सपा को करारा झटका लगा है। राकेश के भाजपा में शामिल

होने पर बीसलपुर चीनी मिल उपाध्यक्ष सियाराम शास्त्री ने बधाई देते हुए सराहनीय निर्णय बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल, रामेंद्र गोस्वामी, बिक्रम गंगवार, अरविंद शुक्ला,डीके गुप्ता आदि ने बधाई देते हुए स्वागत किया।

रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000