बाइक में बस ने मारी टक्कर, घायल बाइक सवार ग्रामीण की मौत

– पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ हादसा

-गढ़बाखेड़ा पुलिस ने इलाज के लिए भेजा था पूरनपुर

पूरनपुर। बीतीरात ससुराल से अपने घर जा रहे बाइक सवार ग्रामीण को एक बस ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गढ़वा खेड़ा चौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पूरनपुर भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। बाद में ग्रामीण की मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया।
पूरनपुर कोतवाली के ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी सेवाराम (35) पुत्र हरिराम 1 दिन पूर्व अपनी ससुराल भरकलीगंज गया था। वहां से मोटरसाइकिल से देर शाम वापस लौट रहा था। धनेगा मोड़ से 100 कदम खुटार की तरफ उसकी मोटरसाइकिल में एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक श्री दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उस समय सेवाराम बातचीत कर रहा था परंतु चोट लगने से काफी खून बह रहा था। उपनिरीक्षक श्री दीक्षित ने सिख युवक की मदद से उसे उठाकर डायल हंड्रेड से पूरनपुर भिजवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। काफी लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है परंतु जानकारी नहीं लग पाई।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000