सड़क दुर्घटना में घायल करेलिया प्रधान अजयपाल की मौत, शोक में डूबा गांव

पीलीभीत : माधोटांडा रोड पर शुक्रवार शाम हुए हादसे में करेलिया और मैनाकोट के प्रधान घायल हो गए थे। उपचार को ले जाने के दौरान करेलिया गांव के प्रधान अजयपाल यादव की मौत हो गई।

अजयपाल
अजयपाल का फ़ाइल फोटो
L

दुर्घटना में घायल कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव करेलिया के ग्राम प्रधान अजय यादव की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक का साथी मैनाकोट प्रधान पति वीर सहाय की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्राम प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ तो गांव
व क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतक अजय यादव हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया टक्कर मारने वाली कार बरामद कर ली है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष दीछित, उपाध्यक्ष मिलाप सिंह, बीडीओ सतीश कुमार पाण्डेय ने प्रधान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। समय से उपचार मिल जाता तो शायद प्रधान की जान बच जाती।

रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000