एक थाना जिसके सामने मना है गांधी संकल्प यात्रा निकालना, भाजपा नेता से लाइव सुनिये क्या है पूरा मामला

पीलीभीत। देश और प्रदेश में भाजपाई का राज है और भाजपा इस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर गांधी संकल्प पद यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है परंतु अपने जिले में एक थाना ऐसा भी है जिसके सामने से यात्रा निकालना मना है। पुलिस ने आज यात्रा को रोक दिया और आरोप है कि भाजपाइयों से अभद्रता की। बकौल अचलेंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष के फोन पर पुलिस वालों ने बात करने से तक मना कर दिया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अचलेंद्र मिश्रा की जुबानी सुनिये और क्या क्या हुआ-

इस बारे में सेेहरामऊ उत्तरी थाने के इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल का कहना है कि उन्होंने यात्रा नहीं रोकी थी। बस केवल पूछताछ की थी क्योंकि यात्रा में भाजपा का बैनर नहीं था। जब भाजपाइयों ने यात्रा के बारे में बताया तो उन्हें यात्रा निकालने को कह दिया गया। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image