गन्ना सेंटरों का सुरक्षण आदेश जारी : बजाज ग्रुप के 7 सेंटर कम करके एलएच पीलीभीत को दिए, शेष यथावत

पूरनपुर। चीनी मिलों के सेंटरों का आवंटन गन्ना आयुक्त द्वारा कर दिया गया है। बजाज मिल पलिया मनहरिया व एक अन्य सेंटर को एलएच मिल को दिया गया है। घुँघचाई के पांच सेंटर मकसूदापुर की बजाज मिल से छीन कर एलएच को दिये गये हैं। इनमें घूँघचाई, केशवपुर, कनपारा व कालबोझ के 2 सेंटर शामिल है। यह परिवर्तन किसानों की मांग पर पेमेंट में लेटलतीफी पर किया गया है। शेष चीनी मिलों के सेंटर पूर्व व्रत रखे गए हैं। किसी नए सेंटर को भी मंजूरी इस बार नहीं दी गई है।समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षण आदेश आ गया है और उसी के अनुरूप चीनी मिलें सेंटरों की स्थापना करेंगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000