
भाकियू की मांग-“मेले के ठुमके निपट गए हों तो अब किसानों का लुटने से बचा धान भी बिकवा दो साहब”
पीलीभीत। जनपद भर के मेलों और अन्य कार्यक्रमो में ठुमको पर पाबंदी थी। जहाँ भी ठुमको की भनक लगी कार्रवाई का डंडा बजाया गया। बड़े अफसरों के बयान लोगो को डराते रहे परंतु पूरनपुर के रामलीला मेले में अफसरों के सामने जमकर ठुमके लगे। जी हां आपको मेले का यह वीडिओ जरूर देखना चाहिए-
ठुमके लगते भी क्यों न दरअसल सैया भए कोतवाल तो डर काहे का। मेला कराने वालों को नगर के सुप्रतिष्ठित व्यापारियों व राइस मिलरों का तन मन धन से सहयोग भी प्राप्त था तो जश्न तो बनता ही था। इसी खुशी में एक और गैर धार्मिक गाना भी सुनिये जो मेले के मंच से ब्रज की मंडली द्वारा पेश किया गया-
मेले के मंच पर लगे इन ठुमको की काफी निंदा हो रही है। सभ्य लोग तो परिवार सहित मेले से जाने के बाद लौटते रुहे। अधिवक्ता विष्णु वर्मा आदि ने डीएम एसपी से मांग की है कि इन ठुमको पर एक्शन लिया जाय।
रावण के दरबार मे भी लगते थे ठुमके
हालांकि मेरी निजी राय है कि मेले में इतना सब तो चलता ही है। रावण के दरबार मे भी ऐसा नृत्य होना बताया जाता है
ठुमके लगवा कर सामाजिक प्रदूषण फैलाने वाले अफसरों पर भी हो रिपोर्ट
उधर भाकियू के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह की मांग है कि जब प्रदूषण खतरे में बताकर किसानों को पराली जलाने में रिपोर्ट हो रही है तो मेले के मंच से सरेआम लगवाए गए इन ठुमको से समाज में प्रदूषण फैला है, इसलिए ठुमके लगवाने वालो पर एफआईआर हो। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार को ठुमके लगवाने से फुरसत मिल गई हो तो किसानों का मामूली बचा धान भी तुलवा दें, क्योंकि अधिकतर धान तो मेले के दौरान सरकारी रहमोकरम से लूटा जा चुका है।
रिसीवर बोले-मेले में कुछ भी गलत नही हुआ, सिर्फ आर्केस्ट्रा में लगे ठुमके
रामलीला मेले के रिसीवर/तहसीलदार आशुतोष कुमार ने बताया कि मेले में कुछ भी गलत नही हुआ। आर्केस्टा पार्टी की प्रस्तुति धार्मिक नही थी जिसका अनाउंस पूर्व में ही करा दिया गया था। रावण बध के बाद यह आयोजन हुआ। मेला सफल रहने पर उन्हें सभी का आभार जताया।
रावण के दरबार मे भी लगते थे ठुमके, फिर भी भेज सकते हैं प्रतिक्रिया
हालांकि मेरी निजी राय है कि मेले में इतना सब तो चलता ही है। रावण के दरबार मे भी ऐसा नृत्य होना बताया जाता है।
अगर आप अपनी प्रतिक्रिया देना चाहे तो व्हाट्सएप नंबर 9411978000 पर लिखित बयान अथवा वीडियो संदेश भेज सकते हैं।


