आपसी भाईचारा कायम रखने को पूरनपुर में जुटे सभी धर्मो के लोग

पीलीभीत। आज आपसी प्रेम भाईचारे एवं देश में गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे उस को ध्यान में रखते हुए पूरनपुर के गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने अपने निवास पर सभी धर्मों के विशेष जनों को आमंत्रित करा एवं उनका स्वागत व सम्मान किया।
यहां पर पंडित अनिल (शास्त्री) जी सरदार बाबा जसपाल सिंह जी (हेड ग्रंथी गुरुद्वारा सिंह सभा ब्लॉक रोड पूरनपुर) मुफ्ती साजिद हसनी काजी ए शराअ पूरनपुर, आनंद प्रकाश अगस्टिन (शिक्षक) एवं अमरजीत सिंह जी (पूर्व फौजी) को उन्होंने आमंत्रित किया। (हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई वास्तव में सब भाई भाई)
इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए आज कोर्ट

के द्वारा जो फैसला आए उसको सभी लोग देश का फैसला मानते हुए स्वीकार करें सभी ने इस बात पर बल दिया। इसके पश्चात संदीप खंडेलवाल द्वारा सभी आगंतुकों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
श्री खंडेलवाल के निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उन्होंने भी समस्त देशवासियों से यही आग्रह किया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो भी है आपसी प्रेम भाईचारा पूर्व की भांति सभी लोग बनाए रखें और निर्णय को स्वीकार करें।
गायत्री परिजन के इस प्रयास की सभी बहुत सराहना करते दिखे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000