12वी शरीफ पर 12 पेड़ लगा कर मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिवस

पूरनपुर पीलीभीत। पैगम्बरे इस्लाम की विलादत की ख़ुशी में आल अहले सुन्नत रिसर्च सेंटर व पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। मौलाना मुफ़्ती साजिद हसनी कादरी व मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी इमाम मदीना मस्जिद पूरनपुर के संरक्षण में मदीना मस्जिद धनाराघाट पर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर (12) बारहवीं शरीफ के मौके पर 12 पौध लगाए गए।
इस अवसर पर मौलाना मुफ्ती साजिद हसनी कादरी ने शहर में पाल्यूशन की वजह से छाई हुई धुन्ध पर अफ़सोस जताते हुए कहा शहर की फिज़ा तो पहले से ही आलूदा है, मगर अब तो जान लेवा हो गयी है। ए क्यू आई 500 तक पहुँच चुका है जो 50 तक होना चाहिए। यह इंसानों और जानवरों ,परिन्दों के लिए बेहद खतरनाक है। जान लेवा बीमारियों का सबब है। इससे निजात के लिए फिजा को साफ़ सुथरा करने के लिए हम सब को आगे आना होगा। कूड़ा प्लास्टिक,टायर आदि जलाने से रोकना होगा। हम अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और सफाई सुथराई का ख़ास ख़याल रखें ताकि अच्छी फिजा हो। उन्होंने खास तौर से मुसलमानों से अपील की कि हर शख्स ईद मीलादुन्नबी की ख़ुशी में बारह बारह मोहम्मद अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर 12 पेड़ मुनासिब जगह पर ज़रूर लगाएं और पूरे मुल्क को गुम्बदे खजरा के रंग से हरा भर और सबजो शादाब कर दे।


मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने बताया कि
*पैगम्बर मोहम्मद अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि पेड़ लगाना ऐसा नेकी का काम है
जो व्यक्ति की मौत के बाद भी जारी रहता है जबकि वो कब्र में होता है।
(मजमाउज्जवाइद हदीस नं – 749जिल्द नंबर 1 पेज नंबर 408)
पौधरोपण करने वालों में
मौलाना मुफ़्ती साजिद हसनी कादरी, मौलाना मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी, मो0 सलमान सलमानी, मो0 तस्लीम, इजहार मो0, इस्लाम, अशरफ, मो0 जमाल, यासिर, हाजी अनवार अन्सारी, मौलवी शारिक, मौलवी जफर शाह, वाजिद अली, अशरफी आदि
काफी तादाद में लोग रहे। वही दूसरी ओर मदीना मस्जिद में सीरत मुस्तफा कम्पटीशन रखा गया जबाब देने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000