पूरनपुर में एडीएम ने चौकीदारों व किसानों संग की बैठक, पराली न जलाने के प्रति किया जागरूक, उपलब्ध कराए उपकरण

पूरनपुर। 20 नवम्बर/तहसील पूरनपुर के सभागार में अपर जिलाधिकारी राजस्व/ वित्त  अतुल सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तहसीलके समस्त चौकीदार एवं कृषकों को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से अवगत कराने एवं इसके रोकने के साथ ही waste decomposer के प्रयोग से पराली के समुचित प्रबंधन के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त waste decomposer की चार फ़ाईल कृषकों हेतु उपलब्ध करायी गयी।

इसके साथ ही साथ जनपद के
अन्य विकास खंडों व तहसीलों में जिला स्तरीय नामित सेक्टर अधिकारियों द्वारा पराली के प्रति किसानों को जागरूक किया गया और साथ ही साथ पराली के उचित प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000