
किसानों के लिए नई मुसीबत : खेतों में खड़े धान की बन रहीं सूचियां, कंबाइन मशीनों से धान नहीं कटने देगा प्रशासन
पीलीभीत। शासन से जवाब तलब होने के बाद पीलीभीत जिले के अधिकारी सारे कामकाज छोड़कर पराली ना जलने को लेकर सक्रिय हो गए हैं। खुद जिलाधिकारी खेतों में पराली खोजते नजर आ रहे हैं । अब प्रशासन ने एक नया हथकंडा निकाला है जिन किसानों का धान काटने के लिए खेतों में खड़ा है उसकी सूचियां तैयार कराई जा रही हैं और कंबाइन मशीन से धान को ना कटने देने को लेकर लेखपालों को क्षेत्र में मौजूद रहने को कहा गया गया है। आज मथना जप्ती तरफ मशीनों से धान की कटाई प्रशासन ने रुकवा दी। इससे किसानों में रोष है। उधर लेखपाल ऐसे आदेश किसानों को भेजकर धाम ना करवाने को कह रहे हैं देखिए कलीनगर तहसील में जारी हुआ यह का देश
लेखपालों को यह जारी हुआ आदेश
समस्त लेखपालों को सूचित किया जाता है कि आपके लेखपाल क्षेत्र में कितना धान कटने को शेष रह गया है इसकी सूचना आज ही अपने अपने राजश्व निरीक्षक को देना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी महोदय की आज्ञा अनुसार समस्त लेखपाल अपने अपने लेखपाल क्षेत्र में ही निबास करेंगे अबशेष धान को कोई भी किसान कंबाइन मशीन से नही काटेगा अगर वो ऐसा करता है तो तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियो को देना सुनिश्चित करे ऐसे किसानों के विरुद्ध कार्यबाही अमल में लायी जाएगी एबम आपके द्वारा प्रत्येक ग्राम में पराली ना जलाये जाने के संबंध में आज ही खुली बैठक कर ली जाए एबम उसकी दो प्रतिया तहसील में जमा किया जाना सुनिश्चित किया जावे
आज्ञा से तहसीलदार महोदय
तहसील कलीनगर
मजदूर मिलते नहीं कैसे कटेगा धान
अभी बहुत से किसानों का धान कटने को पड़ा है और ऐसे में किसान परेशान हो गया है कि कंबाइन से कटाई नहीं होगी और लेबर की बहुत ही ज्यादा दिक्कत है। क्या धान खेतों में ही रह जाएगा। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने इसे तानाशाही बताया है। बोले गुरुवार को जिले पर पंचायत है उसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रिपोर्ट-जोगेन्द्रपाल अरोडा

