एसपी अभिषेक दीक्षित ने यातायात माह नवंबर के समापन कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं व पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अभिषेक दीक्षित महोदय द्वारा यातायात माह नवंबर के समापन कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

पीलीभीत। आज दिनांक 30 नवंबर 2019 को तहसील सदर सभागार में यातायात माह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अभिषेक दीक्षित  द्वारा यातायात माह नवंबर के दौरान विभिन्न

स्कूल/कालेजों में आयोजित की गईं। यातायात संबंधी प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह में ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस में तैनात

पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर, ARTO पीलीभीत आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000