बिलसंडा में जोश फूंक गया जिलाध्यक्ष का पहला दौरा

बिलसंडा। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की जिलाध्यक्ष पद की ताजपोशी के बाद पहली बार आगमन बिलसंडा के कार्यकर्ताओं में जोश पैदा कर गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार व पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने नये जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। नगर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं का हज्जूम वाहनों के काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से निकल कर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार के आवास पर लाया गया।

यहां पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने जहां विकास की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया,वहीं कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को किसी भी दशा में बर्दाश्त न करने की बात कहकर जमकर तालियां बटोरी। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष का विक्रय गंगवार,प्रेम पटेल, दीपेंद्र सिंह चौहान,भानु प्रताप सिंह, बंटी गुप्ता, संजीव अवस्थी, महेंद्र पाल, राकेश अवस्थी,अक्षय सिंह, महीप सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरखेड़ा अमित कुशवाहा, मनोज गुप्ता डीके गुप्ता, तरूण सक्सेना एडवोकेट, रामेंद्र गोस्वामी, अनुराग जायसवाल, अजय जायसवाल,रवि पंडित शामिल थे।

रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000