
मौसम का मिजाज : धूप गायब, आज और कल बरसात और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी
पीलीभीत। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से धूप गायब हो गई है। ऐसे में आज और कल (12 व 13 दिसम्बर) हल्की , माध्यम बरसात व ओलावृष्टि की संभावना भी मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। बरसात हुई तो किसानों की गेहूं की सिंचाई तो मुफ्त में हो ही जाएगी परंतु गन्ने की छिलाई व अन्य कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इस आशंका से किसान सहमे हुए हैं। बादल छाए रहने और धूप में खिलने से सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया है।
किसानों के मोबाइल पर यह आ रहा मेसेज
१२ व् १३ दिस को ओला,गरज़ के साथ कई स्थानों पर हलके से मध्यम बारिश �डॉ यू०पी० शाही, ग्रा०कृ०मौ०से०,स व् प कृषि विश्वविद्यालय मेरठ�

