पीलीभीत में 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज भी 2 जनवरी तक रहेंगे बंद, देर रात आया आदेश
पीलीभीत। पहले की तरह लेटलतीफी दिखाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी अवकाश की घोषणा कर दी। पहले सिर्फ कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश बीएसए द्वारा घोषित किया गया था। अभी कुछ देर पहले जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने भी शीतावकाश घोषित करते हुए 2 जनवरी तक के लिए सभी माध्यमिक विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया। 3 जनवरी को ही सभी विद्यालय खुलेंगे। देखिए आदेश-

जिला विद्यालय निरीक्षक पीछे भी दो बार काफी देरी से आदेश जारी कर चुके हैं। जिसके चलते अभिभावकों व बच्चों को सूचना नहीं हो पा रही है। अफसरों की लेटलतीफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

