बिजली के तार से लगी आग, एक एकड़ गन्ना जला

गजरौला।11000 केवी लाइन के तार टूटने से गन्ने के खेत में आग लग जाने से एक एकड़ रकवे में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र विधि सिंह व अमर सिंह के खेत में आज दोपहर 11000 केवी लाइन का तार टूटने से आग लग गई। अफरातफरी में ग्रामीणों ने गन्ने तोड़कर और नहर से पानी भर के आग पर काबू पाया। लेकिन किसानो को खेत में अचानक आग लगने से काफी नुकसान हो गया।

रिपोर्ट-महेन्द्र पाल गजरौला

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000