इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्पों पर मनाया जा रहा ग्राहक दिवस, केक काटकर मीठा कराया मुंह, बोला धन्यवाद

पीलीभीत। यूं तो ग्राहक को सदैव देवता माना जाता है परंतु आज इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर ग्राहक दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केक काटकर ग्राहकों का मुंह मीठा कराया गया। उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार देकर धन्यवाद भी बोला गया।

पीलीभीत के भारत सर्विस सेंटर पर इंडियन आयल बरेली मंडल कार्यालय से आए बिक्री अधिकारी अश्विनी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक के साथ ग्राहकों को सम्मानित किया और उनकी सेवाएं लेने के लिए धन्यवाद बोला। भगवती फिलिंग स्टेशन

मां गूंगा किसान सेवा केंद्र, तिवारी फिलिंग स्टेशन सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ग्राहक दिवस का आयोजन करके ग्राहकों को नववर्ष के कैलेंडर, डायरी व विभिन्न उपहार वितरित

किए गए और ग्राहकों को धन्यवाद बोला गया। इंडियन आयल की इस पहल की ग्राहकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। श्री यादव ने बताया कि यह अभियान देर शाम तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000