
आरएसआरडी में मनाई गई मकरसंक्रांति, हुआ खिचड़ी सहभोज
पूरनपुर। आज दिनांक 15.01.2020 को स्थानीय विद्यालय रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई पूरनपुर में मकर सक्रांति का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा अनुसार भगवा ध्वज के समक्ष किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्ष भरत सिंह जी एवं मुख्य वक्ता श्री शिव नारायण मिश्र जी रहे कार्यक्रम का संचालन श्री विनीत सिंह जी ने किया।

इस अवसर पर उप जिला अधिकारी श्रीमान चंद्रभान सिंह जी नगर कोतवाल श्रीमान अजय सिंह जी मंडी सचिव श्रीमान फतेह चंद्र जी हिंदू धर्म जागरण मंच के संयोजक श्री अंशु कुमार जी विद्यालय कार्यकारिणी के प्रबंधक श्रीमान केशव कुमार गुप्ता जी कोषाध्यक्ष श्रीमान अनुराग गुप्ता जी सदस्य श्रीमान बृजमोहन गुप्ता जी सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमान नरेश शुक्ला जी प्रबंधक देवेंद्र कुमार बंसल जी तथा नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में खिचड़ी सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सम्मानित बंधुओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला समरसता प्रमुख पीलीभीत श्री मान यशवीर सिंह जी ने मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया की यह पर्व हिंदुओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है और उन्होंने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री मोहित अवस्थी जी नितिन अग्रवाल जी प्रदीप अग्निहोत्री जी साकेत अग्रवाल जी ओमप्रकाश गंगवार जी आशीष जौहरी जी हरीश शर्मा जी गिरजा शंकर पांडे जी मनोज तिवारी जी दीपक पाल जी अमर सिंह जी वैभव सक्सैना जी चेतन जायसवाल जी विनोद जयसवाल जी और शिक्षिकाएं अंशु वर्मा जी संजीता सिंह जी नेहा सोनी जी नेहा सिंह जी प्रभा प्रधान जी पुष्पा जी ज्योति जी पूजा जी प्रियंका जी जयंती जी अनु जी दीपिका जी रीमा श्रीवास्तव जी आदि उपस्थित रहे

