
कलीनगर के समाधान दिवस में सुनी गईं जनता की समस्याएं
पीलीभीत। आज दिनांक 21 जनवरी 2020 कोडीएम पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक दीक्षित द्वारा तहसील कलीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

