गजरौला में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गजरौला। गजरौला थाने मे 71 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना गजरौला परिसर में प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला नरेश कुमार कश्यप द्वारा मय थाना स्टाफ के निर्धारित समय 8:30 पर राष्ट्रीय ध्वज को सह सम्मान गार्ड के नियत स्थान पर आरोहित किया गया। राष्ट्रगान का उच्चारण किया गया उसके पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारतीय संविधान के आदर्शों की रक्षा एवं उनके पालन हेतु अपने कर्तव्य के दौरान शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि आप सभी अपनी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता व न्याय का हमेशा समावेश रखें ताकि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि का निर्धारण हो सके। जनता से मधुर व्यवहार करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि आप सद्व्यवहार रखेंगे,तो आपको क्राइम कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण योगदान जनता द्वारा दिया जाना निश्चित है। कार्यक्रम के पश्चात सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। समूचे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में प्रभातफेरियां निकालकर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुए।
रिपोर्ट-महेन्द्र पाल शर्मा

