गन्ना सटटा सही न होने पर सीएम के समक्ष आत्मदाह करेगा काश्तकार

*बिलसंडा*। बेसिक कोटा गन्ने का सटटे में न चढ़ाए जाने को लेकर एक काश्तकार ने मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह कर लेने का ऐलान किया
है।थाना दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव बड़ागांव के काश्तकार सचिन गंगवार एडवोकेट पुत्र जयराम गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेजें गये पत्र में ऐलान किया है, कि उसके गन्ने की २०१७-२०१८ का बेसिक कोटा को गन्ने के सट्टे के कोड संख्या ४५९ पर नहीं चढ़ाया जा रहा है। इस कारण वह अपना गन्ना कोल्हू पर कम दामों में बेचने को मजबूर हैं।

अगर शीघ्र गन्ने का सट्टा सही नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष आत्मदाह कर लूंगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी गन्ना अधिकारियों की होगी।

रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000