पूरनपुर चीनी मिल में फिर पकड़ी घटतौली, किसानों ने किया हंगामा

पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल मे आज फिर किसानों ने किया हंगामा। आरोप है कि धर्मकांटे की तोल से चीनी मिल के कांटे पर 2 कुन्तल का अन्तर निकला। घटतौली की जानकारी होने के बाद किसानों ने जमकर हंगामा किया।
पूरनपुर चीनी मिल में पिछले कई दिनों से घटतौली हो रही है। भाकियू द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत करने पर भी घटतौली बन्द नहीं हुयी। अगर शीघ्र किसानों के गन्ने की चोरी बन्द नहीं हुयी तो भारतीय किसान यूनियन अपने तरीके से मिल के अधिकारियों को सबक सिखायेगी। यह चेतावनी मंजीत सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष(भाकियू) पीलीभीत ने दी है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000