घर से निकले ग्रामीण का पेड़ पर लटका मिला शव मचा हड़कंप
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र अटकोना के निवासी संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप। बनवारी लाल उम्र 40 वर्ष पुत्र छोटेलाल कल शाम घर से अपनी पत्नी सावित्री देवी से ₹500 लेकर निकल गए थे। वापस ना आने पर परिवार वालों में ढूंढा लेकिन नहीं मिले आज सुबह गांव के बाहर पापुलर के पेड़ से बनवारीलाल फांसी के फंदे लटके देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। परिवार वालों ने गजरौला पुलिस को सूचना दी। गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का मोआयना किया। गजरौला पुलिस ने पंचनामा भरकर डेड बॉडी मुख्यालय पीएम के लिए भेज दी।
रिपोर्ट-महेन्द्रपाल शर्मा

