गोष्ठी में हुईं तीन शादियां, कई कार्यक्रमो की बनी रूपरेखा

पूरनपुर। आज माता भगवती देवी गौशाला पर 5 कुंडीय यज्ञ, जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी, अखंड जाप, भंडारा एवं 3 आदर्श विवाह संपन्न हुए।
भारत सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद जहानाबाद का विवाह हंस कुमारी पुत्री गिरधारी लाल बीसलपुर, भुवनेश कुमार पुत्र ख्यालीराम महदखास का विवाह सीमा देवी पुत्री माखनलाल लोहरपुरी एवं रजनीश पुत्र राम अवतार कसगंजा का विवाह शिवानी पुत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र उदयपुर खुर्द के साथ संपन्न हुआ।
तय कार्यक्रम अनुसार आज पूर्णमासी को प्रातः 9 बजे से पांच कुंडीय यज्ञ हुआ। इसके पश्चात शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे केंद्रीय प्रतिनिधि एवं उप जोन बरेली के समन्वयक अजय वीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी में वार्ता की जिसमे मिशन को और अधिक क्रियाशील बनाने एवं कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान करने के लिए अनेकों बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिसमें प्रमुख बिंदु


राष्ट्रीय जोनल कार्यशाला 14, 15 व 16 फरवरी की तैयारियों एवं जिला स्तरीय सम्मेलन नियोजन प्रकोष्ठ की स्थापना एवं पूर्ण मंडलों की समीक्षा एवं संगठनात्मक सभी इकाइयों की समयबद्ध बैठकें गोष्ठी की जानकारी जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन उप जोन बार विशेष कार्य योजना प्रमुख साधना सत्र 30 मार्च 2000 तक संपन्न कराने हेतु घर घर गायत्री यज्ञ कराने, वैधानिक कार्यवाही संपन्न करने, जिला स्तर पर प्रांत के बाहर समय दानी भेजने, अखंड ज्योति प्रज्ञा अभियान पत्रिका के पाठकों को बढ़ाने, बाल संस्कारशाला

चलाने एवं आदर्श ग्राम बनाने की योजना के साथ-साथ झोला पुस्तकालय पर विशेष बल दिया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को सम्मिलित करने की बात कही और नारी जागरण को लेकर कार्यक्रम करने की बात कही। पुंसवन संस्कार को भी घर घर तक पहुंचाने की बात कही। यहां प्रबंधक अनंतराम पालिया, लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश शुक्ला, बृजेंद्र द्विवेदी, संदीप खंडेलवाल, गोविंद, बबलू, रामविलास सहित अनेकों वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000