यहां तो हरे भरे पेड़ों पर चलाया जा रहा है आरा

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है हरे भरे फलदार वृक्षों पर आरा चलाया जा रहा है विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते हरियाली के कातिल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं बुधवार को घुघचाई चौकी क्षेत्र के मैं सेमल के हरे भरे फलदार वृक्षों का लकड़ कट्टों ने सफाया कर दिया ठेकेदार से जानकारी मांगने पर ठेकेदार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेमल के वृक्षों पर कटान फ्री है वन विभाग एवं ठेकेदार की मिलीभगत से हरे भरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है । हरे भरे पेड़ों का लगातार कटान जारी है फिर भी प्रशासन मौन है।
रिपोर्ट कृष्ण गोपाल मिश्र

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000