दिव्यांग बोला-साहब ! पत्नी मुझे छोड़ किसी और से रचाना चाहती है दूसरा विवाह

पूरनपुर। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। गुजर बसर के लिए तीन बीघा जमीन है। कार्यकुशलता के चलते वह कमा खा रहा था। तभी कुछ साल पहले उसकी मुलाकात माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा की रहने वाली दिव्यांग युवती से हुई। उसके मन में शादी का कोई विचार नहीं था। युवती ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया तो वह सोचने को मजबूर हो गया। दिव्यांग की जिंदगी का सहारा बन कर एक दूसरे के सुख दुख में जिंदगी भर साथ रहने का वादा करने पर दिव्यांग युवक के दिल में भी प्रेम गहरा गया। परिजन और गांव के लोगों ने दोनों दिव्यांगों जोड़ी को विवाह के बंधन में विवाह के बंधन में पिरोने की सहमति दे दी। फिर कुछ माह तक दोनों का दांपत्य जीवन हंसी खुशी से चला। दोनों के बीच मनमुटाव के बाद दूरियां बढ़ती चली गई और अब कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। यह कहानी है पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी दिव्यांग महेश कुमार की। पत्नी के प्यार भरे किस्से की कहानी सुनाने के दौरान उसकी आंखें आंसुओं में डूब गई। आप बीती सुनाकर दिव्यांग बोला मेरी जिंदगी तो उसने खराब कर दी है। अब वह किसी और से शादी कर उसे भी बर्बाद कर देगी। इससे पहले वह किसी और का घर खराब  उसे रोकने का प्रयास करूंगा। महेश ने पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा “व्यस्त”

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000