महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

गजरौला। पीलीभीत नैशनल हाइवे पर थाना गजरौला मे पुरनपुर की तरफ से गन्ने से भरा ओवर लोड ट्रक ने गजरौला कस्बा मे शमीम बानो 45 वर्ष पत्नी नन्हे को रौंदा,मौके पर ही दर्शनाक मौत हो गई। दोनों लोग इंद्रजीत सिंह के गजरौला फार्म हाउस पर मजदूरी करते हैं।अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गजरौला कस्बा इंचार्ज रामकुमार लेहरी मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में किया। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुरनपुर की तरफ से पीलीभीत फैक्ट्री गन्ना लेकर ट्रक जा रहा था।

रिपोर्ट-महेन्द्र पाल गजरौला

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000