लड्डू होली से ब्रज की होली का आगाज, मुख्यमंत्री योगी ने किया शुभारंभ

मथुरा। वबरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने अपने गौरवशाली समृद्ध इतिहास को समेटे हुए हैं। हमने ब्रज के प्राचीन और गौरवमयी इतिहास को दुनिया को दिखाया है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व हमें अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ किया था और दो वर्ष पूर्व बरसाना में रंगोत्सव का। गंगा-यमुना की बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गंगा के शुद्धिकरण एवं निर्मलता के लिए हमने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तो एक वर्ष बाद यमुना भी अविरल बहती दिखाई देगी।
उन्होंने कहा कि ब्रिज के विकास में कोई भी बाधा आड़े नहीं आएगी। मथुरा में पानी की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा का पानी खारा है और यहां की जल समस्या को लेकर के जल संचय योजना पर काम चल रहा है। हम चाहते हैं ब्रज के घर-घर में शुद्ध और मीठा जल पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों में देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान हुआ है। उससे लगता है कि ईश्वर ने 5000 साल पुरानी समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुझे दी है।
मुख्यमंत्री बरसाना स्थित माताजी गोशाला में पहुंचे। उन्होंने यहां अत्याधुनिक गो चिकित्सालय का लोकार्पण किया। 28 हजार घनफुट में फैले इस अस्पताल में 32 कमरे हैं। 70 हजार घनफुट में 4 शेडों में ऑपरेशन व इलाज के साथ पशुओं को स्वस्थ होने तक रखने की व्यवस्था है। उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।
गो अस्पताल के लोकार्पण के बाद उन्होंने यहां अर्द्धकुंभ को लेकर संतों के साथ वार्ता की। बरसाना श्रीजी राधारानी मंदिर और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान में के दर्शन किए।
इसके बाद यहां पर के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बरसाना में राधारानी दर्शन किए। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद थे ।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000