कोरोना पर रोना जारी, रेडक्रॉस सोसाइटी का सुझाव : टाइगर रिजर्व में प्रतिबंधित किये जाएं विदेशी पर्यटक

पीलीभीत। कोरोना वायरस को लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हुई। वैठक में इस बात को लेकर सहमति बनी कि इसको लेकर अधिकाधिक जागरूकता अभियान चलाया जाए और लोगों को सतर्कता बरतने को कहा जाए।
आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई वैठक में जिलाधिकारी ने इस मामले में सोसायटी सदस्यों से सहयोग के लिए तैयार रहने को कहा। वैठक में सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा अग्रवाल को सुझाव दिया कि वो विदेश से आने वाले लोगो की सूचना उपलब्ध कराने के लिये पुलिस अधीक्षक के माध्यम से स्थानीय अभिसूचना इकाई को पत्र लिखे। यह भी सुझाव आया कि सतर्कता की दृष्टि से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका ईको टूरिज्म स्पॉट पर तत्काल प्रभाव से विदेशी पर्यटकों को प्रतिबंधित कर दिया जाए, इसके लिए फील्ड डायरेक्टर डॉ राजमोहन को पत्र लिखे। सोसायटी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि इस आपदा में जो भी सहयोग होगा दिया जाएगा।
वैठक में सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर खान ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जारी पत्रों से अवगत कराया। वैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त अतुल सिंह, अपर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी गुप्ता, सोसायटी के आजीवन सदस्य अमिताभ अग्निहोत्री व परवेज हनीफ उपस्थित रहे। रिपोर्ट-अमिताभ अग्निहोत्री।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000