स्कूल-कालेजों में जमकर मनाई गई होली, खूब उड़ा रंग गुलाल, उपहारों की भी हुई बौछार

पीलीभीत। होली पर्व को लेकर आज जिले के स्कूल कालेजो में अवकाश घोषित कर दिया गया। शनिवार को आपस में रंग गुलाल लगाकर होली खेली गई। स्कूल के शिक्षक शिक्षकाओं और कर्मचारियों को उपहार भी दिए गए। गढ़वाखेड़ा स्थित पंडित राजेन्द्र

प्रसाद स्मारक फार्मेसी कालेज में चेयरमेन अमित मिश्रा ने होली मनाकर उपहार बांटे। एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। उधर सपहा के पंडित जियालाल स्कूल में पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंध समिति के विपिन मिश्र व

प्रधानाचार्य महेशचंद्र मिश्र ने स्टाफ के सभी सदस्यों को उपहार प्रदानकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरनपुर के राज रेजिडेंशियल स्कूल में बच्चो ने एक दूजे को गुलाल लगाकर होली हैपी की। एमडी राज गुप्ता ने सभी को बधाइयां दीं।

अन्य स्कूल कालेजों में भी पर्व मनाया गया। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000