किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक, सपा नेता ने सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एव सभासद तौफीक अहमद कादरी के आवास पर एक बैठक हकि। बैठक में कहा गया कि बेमौसम की बरसात से किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। सभी किसान इस समय परेशान हैं। बेमौसम बरसात और तेज हवाओं से किसानों की खड़ी फसल को जमीन पर गिरा दिया है। राजस्व विभाग से सपा नेताओं ने सर्वे करा कर मुआवजे की मांग की है। बैठक में मुख्य रूप से अंग्रेज सिंह, ओमकार गुप्ता, जाहिद खान, रोहित सिंह, बृजपाल यादव, उमाशंकर शर्मा, संजय यादव, छोटेलाल पासवान, ऋतुराज, लालू यादव, नुसरत, प्रवीण कादरी सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000