
विधायक बाबूराम एक्शन में, एसडीएम को साथ लेकर दिखाया गेहूं का नुकसान, कहा जल्दी सर्वे कराकर दिलाएं मुआवजा
विधायक ने एसडीएम को साथ लेकर दिखाया गेहूं का नुकसान
-कहां शीघ्र सर्वे कराकर दिलाओ मुआवजा
-डीडी एग्रीकल्चर से प्रधानमंत्री फसल बीमा का सर्वे कराने व मुआवजा दिलाने को कहा
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात, ओलावृष्टि व तेज हवाओं ने किसानों की होली फीकी कर दी

पूरनपुर। बरसात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने गेहूं में काफी नुकसान किया है। हजारों एकड़ में गेहूं की फसल गिरकर तबाह हो गई है। काश्तकार की होली की खुशियां फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। काफी किसानों ने आज पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान से मिलकर उन्हें गेहूं में हुए नुकसान के बाबत बताया और सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने को कहा।
इस पर विधायक ने पुरनपुर एसडीएम हरिओम शर्मा को फोन करके बुलाया और उन्हें सुआबोझ सहित कई गांवों में खेतों पर ले जाकर गेहूं की फसल में हुआ नुकसान दिखाया और तत्काल सर्वे कराकर उसकी एक प्रति उन्हें भी देने और किसानों को पूरा मुआवजा दिलाने की बात कही। कई गांव में लेखपाल मौके पर सर्वे करते हुए दिखे। विधायक ने साफ कहा कि किसी भी किसान का सर्वे नहीं छूटना चाहिए और प्रत्येक किसान को गेहूं में हुए नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। विधायक ने इस दौरान

ग्रामीणों से भी बात की और कहा कि किसी का सर्वे छूट गया है और मुआवजा नहीं मिलता है तो तुरंत सूचना दें। इस दौरान एसडीएम हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव में उनकी टीमें काम कर रही हैं और सर्वे के तुरंत बाद आज ही सूचना शासन को भेजी जाएंगी। बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को खेतों पर भेजने के लिए उन्होंने कृषि विभाग के डिप्टी
डायरेक्टर से बात की और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को शीघ्र खेतों पर सर्वे कराने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि किसानों को फसलों का मुआवजा दिलवाया जाएगा। इस दौरान विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, बालकराम, सुन्दरलाल प्रजापति, हरीश मिश्रा आदि थे। कृषक हरिशंकर, खुशीराम आदि ने अपने खेत दिखाए।

