समाचार दर्शन 24 प्रभाव : झुका अकाल एकेडमी प्रशाशन, 9 और 11 मार्च के पेपर स्थगित, घोषित किया अवकाश

पूरनपुर। अकाल एकेडमी कजरी व गोमती पुल में 9 मार्च व 11 मार्च का घोषित होली व मोहम्मद हजरत अली साहब के जन्मदिन का अवकाश घोषित नहीं किया गया था। दोनों दिन वार्षिक परीक्षा के पेपर रखे गए थे।  इससे हिंदू और मुस्लिमों में भारी आक्रोश था और अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल से हटाने की चेतावनी तक दे डाली। समाचार दर्शन 24 ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर-

https://samachardarshan24.com/?p=23371

इस पर अधिकारियों ने अवकाश के दिन पेपर कराने पर छापामार कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद अकाल एकेडमी प्रशासन झुक गया और नौ व 11 मार्च को घोषित पेपर स्थगित करते हुए स्कूल बंद रखने का एलान कर दिया। इसके मैसेज अभिभावकों को व्हाट्सएप व उनके नंबर पर भेजे गए।

अवकाश को लेकर पहले भी विवाद में रही अकेडमी

अकाल एकेडमी अवकाश को लेकर हमेशा विवादों के घेरे में रहती है। बडू साहिब से संचालन होने के कारण स्थानीय प्रशासन के कोई अवकाश आदि के आदेश लागू नहीं होते। बच्चों को परीक्षा, कीर्तन या अन्य किसी बहाने से जबरन स्कूल बुला लिया जाता है। इस बार हिंदुओं के प्रमुख पर्व भैया दूज का अवकाश भी नहीं किया गया था। इसके चलते लोग नाराज थे। सोंधा निवासी नवीन सिंह ने लिखा कि अगर यही हाल रहा तो बच्चों को इस स्कूल से हटा लेंगे। देखिये उनकी पोस्ट-

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000