बागपत जिले में नाव पर सवार 13 लोग यमुना में डूबे, 11 को निकाला

बागपत। बागपत शहर के पास एक नाव यमुना नदी में डूब जाने से बड़ा हादसा हुआ है। नाव में  सवार बताए जा रहे 13 लोग नदी में डूब गए थे जिनमें से 11 लोगो को गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के बाद यमुना नदी से बाहर निकल लिया है जबकि एक लड़की का शव भी बरामद हुआ है, अन्य दो की तलाश जारी है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार रेस्क्यू कर रहे है। बता दे कि ये बागपत के पुराना कस्बा के कच्चा घाट के पास यमुना नदी में आज देर शाम एक नाव अचानक से डूब गई थी। नाव में सवार बागपत के हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले से अपने घर लौट रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वह क्षेत्र हरियाणा राज्य की सीमा है और जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी नाव चलाने का ठेका नही छोड़ा गया है। गौरतलब है कि दो साल पहले भी बागपत के काठा गांव में यमुना नदी में नाव डूब गई थी जिसमे लगभग 53 लोग सवार थे और 19 की मौत हो गई थी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
10:04