कोरोना : दो अप्रेल तक के लिए यूपी बोर्ड का मूल्यांकन भी रोका, रिजल्ट में हो सकती है देरी

पीलीभीत। कल यानी 18 मार्च से 2 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी रोक दिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना को लेकर जहां विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है वहीं मूल्यांकन प्रक्रिया भी रोक दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से मूल्यांकन कर्ताओं को दी है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000