
कोरोना से मुक्ति के लिए शिवशक्ति धाम में यज्ञ शुरू, बिना भीड़ जुटाए हो रहा आयोजन
पूरनपुर। कोरोना को मात देने के लिए अशोक कालोनी के शिव शक्तिधाम मंदिर पर धार्मिक आयोजन शुरू हो गया।
शुरुआत में समाजसेवी संदीप खंडेलवाल व सभासद व रोटरी क्लब ग्रीन के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता पूजन करा रहे हैं।

पंडित अनिल शास्त्री, दीपक शंखधार व पंडित नवल किशोर वेद मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। एक दो अन्य लोग भी हैं। मतलब कम भीड़ जुटाए आयोजन कराकर प्रशासन की मंशा पूरी कराई जा रही है। दो शिफ्ट में हुये यज्ञ में देवनागरी उत्थान परिषद अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, अशोक दीक्षित, अमित गुप्ता, दुष्यंत शुक्ल, हरगोविंद बाजपेई, अर्चना सिंघल, रेखा खंडेलवाल, वीना अग्रवाल, सरवेश पांडेय, जगदीश राय, मिथलेश दिक्सित आदि रहे।

