पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने पीएम कोष में दिया सवा लाख, भोजन सेवा भी जारी

विधायक बाबूराम पासवान ने प्रधानमंत्री राहत कोष में वेतन से दिया सवा लाख

-एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की थी

पूरनपुर। प्रधानमंत्री राहत कोष में आज पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अपने वेतन खाते से सवा लाख रुपया नेफ्ट कराया। इसकी घोषणा उन्होंने 2 दिन पहले

करते हुए 1 माह का वेतन दान करने की बात कही थी। आज पीली भी जाकर विधायक बाबूराम पासवान ने अपने बैंक खाते से सवा लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर करा दिया। इससे पहले विधायक श्री पासवान अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपया जिला प्रशासन को जरूरी उपकरण मास्क सेनिटाइजर आदि खरीदने के लिए दे चुके हैं।

इसके अलावा प्रतिदिन भोजन के पैकेट वितरित करने का कार्य भी उनके द्वारा कराया जा रहा है। श्री पासवान ने बताया कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000